बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश (Bulandshahar, Uttar Pradesh) एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो दुर्गेश कुमार कश्यप की रिपोर्ट। नॉयडा से गांव लौटते युवक का गांव के बाहर मिला शव।
बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी इलाके के गांव भीकमपुर में अनुसूचित जाति का व्यक्ति नोएडा से गांव अपने घर आ रहा था। व्यक्ति का नाम आतेस कुमार पुत्र दौलत राम बताया गया है। आतेस कुमार गांव वाले रास्ते पर मृत अवस्था में मिला। जैसे ही घर वालों को आतेस की मृत्यु की सूचना मिली तो घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। आतेस कुमार की उम्र 22 साल बताई गई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शील करके पोस्ट मार्टम के लिए बुलंदशहर भेजा गया।